Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरखेल मैदान और सरकारी योजनाओं के लिए भूमि चिन्हांकन की मांग

खेल मैदान और सरकारी योजनाओं के लिए भूमि चिन्हांकन की मांग

  • ग्राम प्रधान ने डीएम को सौंपा पत्र

जौनपुर। विकास खंड बक्शा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उटरुकलां में सरकारी भूमि के अभाव के कारण विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को लेकर ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर ग्राम पंचायत में तेजी बाजार रोड पर स्थित ग्राम समाज की भूमि को चिन्हांकित कर उसे कब्जामुक्त कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वर्तमान में ग्राम पंचायत में बच्चों के खेलने के लिए कोई खेल का मैदान उपलब्ध नहीं है। इसके अतिरिक्त, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए भी भूमि की अत्यंत आवश्यकता पड़ती है। अक्सर पर्याप्त भूमि न होने के कारण योजनाओं के क्रियान्वयन में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे विकास कार्य ठप हो जाते हैं। जिलाधिकारी से निवेदन किया गया है कि ग्राम समाज की भूमि को जल्द से जल्द चिन्हांकित कर राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार सुरक्षित किया जाए। इससे ‘विकसित पंचायत 2047Ó और ‘विकसित भारत 2047Ó के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी। पत्र पर ग्राम प्रधान की मुहर और हस्ताक्षर के साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने का आग्रह किया गया है।

Share Now...