Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरखुदौली में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

खुदौली में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

  • मतदाता हेल्प डेस्क का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, खेतासराय। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा के नेतृत्व में चल रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सर्वोदय इन्टर कालेज खुदौली में आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को मतदाता पंजीकरण के लिए जागरुक किया गया। छात्रों ने रंगोली बनाकर व पोस्टर बनाकर भी मतदाता बनने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज अमरदीप जायसवाल ने कालेज में मतदाता पंजीकरण कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कालेज में अध्ययनरत 18वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी युवक-युवतियों का मतदाता सूची में नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें। मतदाता बनने के लिए फार्म-6 के माध्यम से आवेदन करायें तथा मतदाता सूची में यदि मृतक का नाम दर्ज है तो उनके नाम निकालने हेतु फार्म-7 भरवाये तथा शिफ्टेड मतदाता या जिनका नाम मतदाता सूची में पहले से कही हैं और अब वे किसी अन्य शहर/विधानसभा/पोलिंग बूथ पर वोटर बनना चाहतें हैं तो फार्म 8 भरकर आवेदन कराये। प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि आज ही मतदाता के रुप में अपना नाम पंजीकृत करें और लोकतंत्र को मज़बूत बनाने में भागीदारी बने। स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 का अभियान 27 अक्टूबर से चल रहा है। यह 9 दिसम्बर 2023 तक चलेगा। संचालन दिनेश कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार सिंह, नोडल अजय कुमार, विनोद मिश्रा, प्रशांत मिश्र, अशोक मौर्य, वीरेंद्र कुमार, मिथिलेश द्विवेदी, राजेश यादव, रेखा यादव सुगीता सिंह, किरन सिंह मौजूद रहे।

Share Now...