जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात सहित 35हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसरौली रोड से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सुजीत रजक पुत्र मुन्नीलाल रजक निवासी राउतपुर थाना खुटहन तथा शेषमन रजक पुत्र मखनू कन्नौजिया निवासी मेढा मेरे खतीरपुर भैसा थाना सरायख्वाजा बताया। जामा तलाशी के दौरान सुजीत रजक के पास से एक पीली धातु का हार, तीन-तीन के सेट की बिछिया और 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए। वहीं शेषमन रजक के पास से एक नथिया मय लरी, एक कमरबंद और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद कुल 35 हजार रुपये व जेवरात संबंधित मुकदमों से जुड़े पाए गए। बताया गया कि 2 मार्च 2026 को रामनगर निवासी सुलेखा पत्नी रोहित विश्वकर्मा ने घर से जेवरात चोरी होने की तहरीर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी दिखाई दिए थे, जिसके आधार पर मुकदमा संख्या 44/26 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं 16 जनवरी को बीरमपुर निवासी लक्ष्मी नारायण यादव ने घर से जेवरात, 20 हजार रुपये व 600 अमेरिकी डॉलर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में मुकदमा संख्या 12/26 धारा 305 बीएनएस में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को प्रकाश में लाया गया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयकृष्ण यादव सहित थाना खुटहन के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
― Advertisement ―
अराजकतत्वों ने लगाई आग, तीन गुमटियां राख
खुटहन। प्रयागराज-शाहगंज राजमार्ग पर तिलवारी गांव में सोमवार की आधी रात अज्ञात अराजकतत्वों ने तीन गुमटियों में आग लग दिया। बचाव के लिए ग्रामीणों...
खुटहन पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, दो चोर गिरफ्तार

Previous article


