Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeउत्तर प्रदेशखिचड़ी मेला में श्रद्धालुओं को मिलेगी निशुल्क वाईफाई की सुविधा

खिचड़ी मेला में श्रद्धालुओं को मिलेगी निशुल्क वाईफाई की सुविधा

खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क वाईफाई की सुविधा मिलेगी। नगर निगम पूरे मेले परिसर को निशुल्क वाईफाई सुविधा से लैस करेगा। परिसर में होने वाली गतिविधियों पर 30 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। 

खिचड़ी मेला में पूर्वांचल के साथ ही बिहार, नेपाल और अन्य स्थानों से श्रद्धालु आते हैं। लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए नगर निगम गैस हीटर की व्यवस्था करेगा। मेला परिसर तक आने वाले गलियों की मुख्य सड़कों पर स्वागत द्वार और जागरूकता संदेशों वाले बैनर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक बसों से भी श्रद्धालु आएंगे। नगर निगम में वायरलेस सेट मंगाए गए हैं। इसकी शुरुआत खिचड़ी मेला में होगी। जोनल अफसर, सफाई निरीक्षक, सफाई सुपरवाइजर आपस में वायरलेस सेट से संपर्क करेंगे। खिचड़ी मेला में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर निगम रैन बसेरा की व्यवस्था और दुरुस्त करेगा। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालु अपनों से लगातार संपर्क में रहें इसके लिए निश्शुल्क वाईफाई की व्यवस्था की जाएगी। रैन बसेरा, ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

Share Now...