जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खाद्य लाइसेंस को अब आजीवन मान्यता देने की घोषणा का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय की खुशी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गल्ला मंडी स्थित प्रतिष्ठानों पर व्यापारियों को मिष्ठान वितरण कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने कहा कि सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है। इससे खाद्य व्यापार से जुड़े छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि यह व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग थी। लाइसेंस की आजीवन वैधता से व्यापार करने की सुगमता बढ़ेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने संयुक्त रूप से कहा कि इस निर्णय से व्यापारियों को हर कुछ साल में होने वाले नवीनीकरण की भागदौड़ और अनावश्यक कागजी कार्यवाही से मुक्ति मिलेगी। इससे भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी और व्यापारी अपना पूरा ध्यान व्यापार बढ़ाने पर लगा सकेंगे। मिठाई वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, अनाज व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल और मीडिया प्रभारी यशवंत साहू सहित विजय अग्रहरी, चेतन टंडन, दिनेश अग्रहरि, मंगला साहू, विजय जायसवाल, संजय साहू, अरुण कपूर, मनोज साहू, गुलज़ारी लाल गुप्ता और दिलीप साहू आदि प्रमुख पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान का शटर चाढ़कर की चोरी,जांच में जुटी पुलिस
केराकत। नगर के गोलावार्ड निवासी मुन्ना सेठ की रामपुर भौरा मोड़ के पास आरुष ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दुकान स्वामी के अनुसार शनिवार...
खाद्य लाइसेंस अब ‘आजीवन’ वैध : व्यापार मंडल ने गल्ला मंडी में मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Next article


