ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोधुआ गांव के क्रॉसिंग के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।
बताते हैं कि पंवारा थाना क्षेत्र के गांव उचौरा निवासी गीता यादव 60पत्नी रामबोध जो अपने मौके पैदल जा रही थी जैसे ही वह उक्त स्थान पर पहुंचकर रेलवे लाइन क्रास कर रही थी। तभी आचनक पंजाब मेल ट्रेन आ गई। जिसके चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया है कि महिला के लाश को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
251 दीपों से जगमगा उठा मां का पंडाल
जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में नवरात्रि के पर्व पर मॉ दुर्गा के पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। वही मां विन्ध्यवासिनी बाल ग्रुप द्वारा आयोजित पंचधाम दुर्गा पूजा समिति के द्वारा विशेष रूप से माता रानी की 251दीपों से भव्य आरती का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्यरूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ.गौरव सिंह व जेपी हॉस्पिटल के डॉ.रीमा सिंह द्वारा महा आरती संपन्न कराई गई। इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान राजेश साहू विशाल जायसवाल, संदीप शुक्ला, संतोष जायसवाल, सोनू जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, प्रशांत, अखिलेश, राजकुमार निगम, प्रिन्स, मनीष, शुभम, सत्यम मोदनवाल, आशीष जायसवाल सहित आदि उपस्थित रहे।
बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोपी को रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिठुआकला रेलवे क्रासिंग के पास गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी के बाबा ने आरोप लगाया है कि उसकी नतिनी शुक्रवार देर सायं शौच के लिए सीवान की ओर गयी थी कि सीड़ गाँव के अनुराग यादव पुत्र राम सजीवन यादव ने उसे पकड़ लिया और मुंह बन्द कर उसके साथ बलात्कार किया।पुलिस इस प्रकरण में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। इसी बीच मुखबिर खास ने थानाध्यक्ष संतोष पाठक को सूचना दिया कि बलात्कारी अनुराग यादव बिठुआकला रेलवे क्रासिंग के पास मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
नीलगाय के आतंक से ग्रामीण भयजदा
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में नीलगाय के हमले से चौबीस घंटे में दो लोगों के घायल होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। इधर सूचना के बावजूद जिम्मेदारान कुम्भकर्णीय हालत में पड़े हुए हैं।
बता दें कि उक्त गांव में शनिवार गांव निवासी किसान रामकुमार आलू की गुड़ाई के दौरान नीलगाय के हमले में घायल हो कर अस्पताल में उपचार करा रहा था कि घटना के दूसरे दिन भी एक अन्य किसान के जख्मी होने की घटना प्रकाश में आई है। जिससे ग्रामीणों में उसके आतंक का भय व्याप्त है। गांव निवासी दूसरा किसान गेलई खान(62) दोपहर में खेत की सिचाई कर रहा था कि पीछे से आकर नीलगाय ने हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज हेतु अस्पताल ले गए। हालांकि मामले में डीएफओ प्रवीन खरे ने बताया कि क्षेत्रीय अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही नीलगाय की समस्या का समाधान किया जाएगा।
इलाज के दौरान महिला की मौत
- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गड़ैला गांव का मामला
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के वाराणसी फैजाबाद रेल प्रखंड पर रविवार की सुबह में 40वर्ष की महिला ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार कुसुम सिंह पत्नी मुन्ना सिंह 40वर्ष सुबह जासोपुर के पास वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों मौके पर पहुंचकर जिला चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्सकों द्वारा हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रंप सेंटर रेफर कर दिए इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घर पर सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।



