- सांस्कृतिक विरासत संजोने में गोस्वामी तुलसीदास का रहा योगदान
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। गोस्वामी तुलसीदास महान विचारक एवं दार्शनिक थे। सांस्कृतिक विरासत को संजोने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। जिन्होंने समाज को रामचरितमानस व अन्य कई अमर ग्रंथ दिए। ये बातें नगर के कटरा स्थित सृष्टि पैलेस में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर रविवार सायं आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही। वक्ताओं ने आगे कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने समाज को जगाया। रामचरितमानस जैसे महाकाव्य की रचना की। जिसकी चौपाई एवं दोहे प्रत्येक भारतवासी की जुबान पर छा गए। रामचरितमानस की चौपाइयां आज देश ही नहीं विश्व की अनेक भाषाओं में अनुवादित की जा चुकी हैं। संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास ने समाज को जो सीख दिया वह अमर है। अपनी अमर रचनाएं देकर वह अमर हो गए जिसे चिरकाल तक याद किया जायेगा। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शारदा प्रसाद पाठक, रामचंद्र मिश्र सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। आयोजक वैद्य शीतला प्रसाद ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
- धर्म परिवर्तन के मामले में गिरफ्तारी का सिलसिला जारी, दो और गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रज्जूपुर गांव में 15 अगस्त की दोपहर में दलित बस्ती में गांव के लोगों को गुमराह कर एवं लालच देकर ईसाई धर्म को अपनाने हेतु धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसी बीच गांव के ग्राम प्रधान सौरभ सरोज ने धर्म परिवर्तन की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची ने और पांच लोगों को पकड़कर थाने लाकर चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया था जिसमें पुलिस ने ग्राम प्रधान सौरभ सरोज की तहरीर के आधार पर 37 महिला व पुरुष के खिलाफ मु.अ.सं.136/2023 धारा 3/5(1) उ.प्र. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्जकर लिया था। पुलिस ने अब तक लगभग 24 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है। वहीं उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद ने हेड कान्सटेबल सर्वेश कुमार, कान्सटेबल आशीष यादव के साथ रविवार की सुबह प्रेमसागर गौतम पुत्र राममिलन गौतम, सूर्यपाल गौतम पुत्र स्व. रामसुन्दर गौतम निवासीगण ग्राम बनकट थाना पवांरा रज्जूपुर से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया।
- जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए जिसमे एक का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बड़उर गांव निवासी नंदलाल बिंद 60 वर्ष पुत्र रामजीत बिंद समेत चार लोग घायल हो गए जिसमें विमल 48 वर्ष पत्नी राधेश्याम बिंद, संजय बिंद 28 वर्ष पुत्र राधेश्याम बिंद, दीपचंद बिंद पुत्र राधेश्याम बिंद शामिल हैं। बाइक से 6 की संख्या में आए दबंगों ने लाठी डंडे से मारपीट का लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। परिजन घायलों को जिला चिकित्सालय ले गए जिसमें नंदलाल बिंद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है मेडिकल रिपोर्ट आने तक न्यायालय में भेज दिया जायेगा।
- दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पोस्टमार्टम हाउस के पास रविवार की शाम ओवर टेक के चक्कर में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई जिसमें कुल तीन लोगों को चोटे आई। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को इलाज हेतु भेजा। थाना क्षेत्र के दुगौली गांव के रहने वाले राजेन्द्र मौर्या जौनपुर से अपने घर की तरफ जा रहे थे तभी पीछे से एक बाइक पर बैठे जैकी और राहुल ओवर टेक कर रहे थे। रफ्तार ज्यादा होने की वजह से बाइक आपस मे भीड़ गई जिसमें राजेन्द्र मौर्या निवासी दुगौली और जैकी एवं राहुल निवासी फिरहोजपुर थाना कोतवाली को चोटे आयी हैं।



