Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

बच्चों के साथ मारपीट में एक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के राजपुर रुखार गांव के एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है की उसका लड़का बगीचे में खेल रहा था की पड़ोसी गांव के एक लड़के ने मारपीट किया। जिससे उसके सिर में चोट आई है। राजपुर रुखार गांव के राम अवध गुप्ता ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया की दो जुलाई को हमारा लड़का राजकुमार गुप्ता बगीचे में टहल रहा था। भिठहां निवासी राम सागर गौतम का लड़का जिसका नाम नही मालूम है दो तीन लड़कों के साथ लाठी डंडा लेकर आए और मारपीट कर घायल कर दिया सूचना मिलने पर मैं अपने बेटे को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र महराजगंज ले गए जहां जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सूचना पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

अज्ञात उपद्रवियों ने स्कूल में की तोड़फोड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व केड़वारी के प्रधान ने कोतवाली में पत्र देकर अज्ञात उपद्रवियों पर विद्यालय में तोड़ फोड़ का आरोप लगाया है। प्रधानाध्यापक कलेश यादव ने आरोप लगाया है कि छूट्टी के बाद स्कूल बंद होने के बाद अज्ञात लोगों ने विद्यालय में बने शौचालय का दरवाजा, हैंड वॉश टोटी, टंकी की पाइप तोड़ दिया। इसके कारण बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। फिल्हाल पुलिस जांच में जुट गई है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात्रि लगभग 8 बजे की है। इसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी विश्वनाथ बनवासी का 7 वर्षीय पुत्र सुभाष बनवासी पैदल ही अपने घर जा रहा था। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसडीएम के स्थानांतरण होने तक न्यायिक कार्य रहेगा बंद

जौनपुर धारा, केराकत। उपजिलाधिकारी न्यायालय में गुरुवार को एक अधिवक्ता के साथ एसडीएम द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री मुकेश शुक्ल के संचालन में एक बैठक हुई।

जिसमें उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती के स्थानांतरण होने तक एसडीएम न्यायालय कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव अपने मुकदमे को लेकर एसडीएम न्यायालय में जाकर अपने मुकदमे में नोटिस तामिला न होने पर तारीख की मांग करने लगे। जिस पर एसडीएम ने उन्हें न्यायालय से बाहर जाने को कहा, तथा उन्होंने अपने मातहतों से यह भी कहा कि अगर यह नहीं जाते हैं। बाहर तो पुलिस को बुलाकर इनको यहां से बाहर करिए। ऐसी दशा में अधिवक्ताओं ने यह निर्णय लिया कि एसडीएम के स्थानांतरण होने तक उनके न्यायालय के कार्य का बहिष्कार अधिवक्ता करते रहेंगे। बैठक में संतोष कुमार श्रीवास्तव, राजमणि यादव एडवोकेट, प्रदीप पांडे, महेंद्र शंकर पांडे, नम: नाथ शर्मा, सुभाष शुक्ल, संजीव श्रीवास्तव, सुभाष यादव, अमरनाथ यादव, सत्येंद्र के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

Share Now...