- नगरीय क्षेत्र में 10 से 4 बजे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
जौनपुर धारा, जौनपुर। अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि 132/33/11 के.वी. हुसैनाबाद से पोषित 33 के.वी.लाइन जो 33/11के.वी.अहियापुर के ऊर्जीकृत करती है कि अनुरक्षण/मरम्मत का कार्य ग्रीष्म ऋतु में सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु आइपीडीएस योजना के अर्न्तगत कराया जाना है, 27 व 29 जून एवं 01 जुलाई 2024 को प्रतिदिन समय प्रातः 10 से सायं 04 बजे तक नगर उत्तरी क्षेत्र में अहियापुर, भण्डारी, पुरानी बाजार, कोतवाली, उर्दू, बलुआघाट, सद्भावना, मुल्ला टोला, सब्जी मण्डी आदि मोहल्ला में सामान्य विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
- महिला सहित तीन वारंटी गिरफ्तार
जौनपुर धारा, खुटहन। ओइना गांव में मंगलवार की रात दबिश देकर पुलिस ने महिला सहित तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उनका चालान न्यायालय भेज दिया गया। गांव निवासी दुर्बली, सुरेश और मंजू देवी मारपीट के मामले में वांछित हैं। कई बार नोटिस के बाद भी वे हाजिर न्यायालय नहीं हो रहे थे। उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था।


