- 17 वर्ष के कठोर कारावास व 30 के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित
जौनपुर धारा, जौनपुर। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के अन्तर्गत सुरेरी थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के अपराध कारित करने के सम्बन्ध में मानीटरिंग सेल की प्रभावी कार्यवाही एवं सम्यक पैरवी से दोषसिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त को अभियुक्त को 17वर्ष के कठोर कारावास व 30,000/- मुवायजा रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
अभियुक्त गैर इरादतन हत्या का अपराध कारित करने सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर पर थाना सुरेरी में विभिन्न गम्भीर धाराओं में पंजीकृत हुआ। विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। प्रभावी पैरवी एवं सम्यक कार्यवाही के परिणामस्वरुप 6 मई को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश- प्रथम कोर्ट ने अभियुक्त पुनम उर्फ इन्द्रा पत्नी सूरज चौहान निवासी कमरुद्दीनपुर थाना सुरेरी को आरोपित धारा-326 भा.द.वि.में 07वर्ष के कठोर कारावास, 10,000/-मुआयजा व धारा-304 भा0द0वि0 के अन्तर्गत दोषसिद्ध करते हुए 10वर्ष के कठोर कारावास व 20,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
- बीपीएड, एमएड प्रवेश के लिए आनलाइन फार्म की तिथि 30 जून तक बढ़ी
जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में संचालित बीपीएड एमएड पाठ्यक्रम सत्र 2024-26 में प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित किये जाते है। आनलाइन फार्म भरने की तिथि छः मई से शुरू हो गई है। अंतिम तिथि पांच जून निर्धारित की गई है। अब इसे बढ़ाकर 30जून तक कर दी गई है। आवेदन शुल्क एक हजार रुपए सामान्य वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के लिये तथा रु.750 अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग हेतु आनलाईन स्वीकार की जायेगी। जो अभ्यर्थी सत्र-2024 की पात्रता अर्हता परीक्षा के अन्तिम वर्ष या सेमेस्टर में सम्मिलित हैं, वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों तो लिये आवश्यक नियम, निर्देश, आवेदन फार्म, महत्वपूर्ण तिथियों आदि विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।
- अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, पांच बकरियां जिंदा जली
जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में स्थित फायर स्टेशन के बगल अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच बकरियां जिंदा जल गईं। गृहस्थी के हजारों रुपये मूल्य के सामान भी खाक हो गए। शाम करीब चार बजे लगी आग देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक हरीलाल गौतम के तीन रिहायशी छप्पर, उसमें रखे गृहस्थी के सामान खाक हो गए। बगल में सोनू के छप्पर में बंधी पांच बकरियां झुलसकर मर गई। आग की चपेट में आई एक भैंस भी झुलस गयी। आगलगी मे एक बाइक और एक साइकिल व टेंट का सामान सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटनास्थल से 50 मीटर दूर स्थित फायर स्टेशन के कर्मचारी समय से नहीं पहुंचे। जिससे कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा कर ग्रामीणो व पुलिस फायर स्टेशन कर्मियों के बीच नोंक-झोंक हो गया।



