― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के बगौझर गांव में जमीनी विवाद को लेकर देर शाम दो पक्षों मे मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही मे जुटी है। बगौझर गांव निवासी विपुल उपाध्याय और बृजेश उपाध्याय के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा हैं। देर शाम दोनों पक्षों मे कहासुनी के बाद मारपीट हो गया। पुलिस ने एक पक्ष के विपुल उपाध्याय की तहरीर पर अवधेश, बृजेश, राजेश, चंदन तथा दूसरे पक्ष के बृजेश उपाध्याय की तहरीर पर प्रफुल्ल, विपुल, राकेश, राहुल, विकास, बृजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज करने हुए विधिक कार्यवाही मे जुटी है।

  • डॉक्टर से मारपीट करने के आरोप मे पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बिठुआकला मे डॉक्टर से मारपीट करने के आरोप मे पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी दिलीप पुत्र राजकुमार ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वह पेशे से डाक्टर है। जो बिठुआकला मे मेडिकल स्टोर चलाता है। दोपहर में वह अपने मेडिकल स्टोर पर सो रहा था कि विठुआकला गांव निवासी नेता पुत्र पृथ्वीपाल  चार लोगों को बुलाकर लाठी डन्डा से मारने पीटने लगा। शोर सुनकर बगल के दूकान वाले बचाने आए तो उसको भी धक्का करते एवं भद्दी भद्दी गाली देते दिया गया व जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित के तहरीर के आधार पर पुलिस एक नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही मे जुटी है।

Share Now...