Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • 26 मई को स्थगित रहेगा केंद्रीय मूल्यांकन कार्य

जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के मैकेनिकल वर्कशॉप पर चल रहे केंद्रीय मूल्यांकन सम सेमेस्टर 2024 का मूल्यांकन कार्य 26मई को अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगा। यह जानकारी केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर रामजीत सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि 27मई से मूल्यांकन कार्य पूर्व निर्धारित समय से चलेगा।

  • सर्पदंश से महिला की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के चिलबिली गांव में शनिवार की दोपहर सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। गांव निवासी छट्ठू की पत्नी संगीता 37 दोपहर में घर के अंदर झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच कोने में बैठे सर्प ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी हालत खराब होने पर स्वजन पहले अस्पताल ले जाने की बजाए उसकी झाड़फूंक कराने लगे। किंतु जब हालत बिगड़ने लगी तो सीएचसी सुइथाकलां ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share Now...