Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • मुल्क में अमन व शान्ति के लिए मांगी गई दुआ

जौनपुर धारा,जौनपुर। हजरत मखदूम अली शाह का उर्स मुबारक जुमेरात को बड़ी अकीदत के साथ मनाया गया। शहर के मोहल्ला मीरमस्त स्थित मदीना मस्जिद के निकट बाबा की मजार पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद लोगों ने चादर पोशी की और मुल्क की तरक्की अमन चैन के लिए दुआ मांगी। उसमें सभी धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। उर्स का शुभारंभ सुबह 7:00 बजे कुरान खानी से हुआ। बाद नमाज़ असर कुल शरीफ व चादर पोशी की गई। शाम को बाद नमाजे ऐसा जलसा सीरत उन नबी का आयोजन किया गया। मौलाना क्यामुद्दीन ने कहां कि बाबा के दरबार में जो भी आता है, खाली हाथ नहीं जाता। वह सब की भलाई के लिए दुआ देते थे। नात खां हसीन मीरमस्ती ने नाते नबी का नजराना पेश किया। नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर की सदाएं गुजती रही। सूफियाना कव्वाली व तकरीर नात का प्रोग्राम अर्धरात्रि तक चला। इस मौके पर मोहम्मद सुफियान मंसूरी, मोहम्मद शकील मंसूरी, परवेज एडोकेट, अशफाक मंसूरी, गुड्डू, मोहम्मद अदनान, इरफान अंसारी, मोहम्मद नसीम, शमीम एडोकेट अफजल सहित आदि लोग मौजूद रहे।

  • ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत

जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के गभिरन बाजार में ट्रैक्टर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। दुर्घटना गुरुवार शाम लगभग 7 बजे की है। इसी थाना क्षेत्र के बंधन पुर गांव निवासी उदयपाल वर्मा उम्र लगभग 35वर्ष पुत्र हरी लाल वर्मा अपना ट्रैक्टर खड़ा करके पान खाने हेतु सड़क पार कर रहे थे कि उसी समय एक ट्रैक्टर चपेट में आने के वह गंभीररूप से घायल हो गए। घायल उदयपाल को खुटहन स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। यहां से गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • जमीनी विवाद में मनबढ़ो ने युवती को मारपीट कर किया घायल

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चका जयपालपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे जमीनी विवाद में पड़ोसी मनबढ़ो ने मारपीट कर युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उक्त गांव निवासी 20 वर्षीय फोटो देवी पटेल पुत्री राजेश कुमार पटेल से दोपहर जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी से गाली गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मनबढ़ पड़ोसियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगरा बादशाहपुर में दाखिल कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर संजय वर्मा से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि सूचना मिलेगी तो उचित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

  • ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार तीन घायल

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र सुजानगंज मार्ग पर रायपुर गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 4बजे ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रयागराज के सरायममरेज निवासी 30वर्षीय सूरज प्रजापति, 53वर्षीय त्रिभुन नाथ व 28वर्षीय सविता देवी एक ही बाइक पर सवार होकर सुजानगंज की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रायपुर के पास पहुंची सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट मे आने से तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में दाखिल कराया गया। जहां इलाज चल रहा है।

  • प्रो. एस के सिंह बीएचयू में विभागाध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण

जौनपुर धारा,जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के कछवन गांव निवासी प्रो.श्रवण कुमार सिंह ने बीएचयू में कृषि विज्ञान संकाय में जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग विभाग के विभागाध्यक्ष का पदभार शुक्रवार को ग्रहण किया। यह विभाग कृषि विज्ञान संकाय का सबसे बड़ा व प्रतिष्ठित विभाग माना जाता है। विभाग के वैज्ञानिकों ने फसलों के ढेर सारी लोकप्रिय किस्में निकाली जो भारत के अलावा दूसरे देशों में भी प्रचलित हुई।

उन्होने अप्रैल 1990 में विरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची से सहायक प्राध्यापक के रूप अध्यापन कार्य शुरू किया था। 1999 में सह प्राध्यापक के पद पर पदोन्नति हुई। 1999 में वह रवांडा अप्रâीका के हायर इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एंड लाइव स्टॉक में अध्यापन कार्य किया। वर्ष 2006 में प्रो.सिंह बीएचयू में प्रो.ऑफ जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग का पदभार ग्रहण किया। 2018 में सीनियर प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति पाए।इनके अंतरराष्ट्रीय योगदान पर अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान इरी फिलिपीन्स ने 2022 में इन्हें भारत में धान प्रजनन का कॉर्डिनेटर बनाया। प्रो.सिंह की शोध के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां है। इनके विभागाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Share Now...