Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ

जौनपुर धारा, शाहगंज। परिजनों की डांट से छुब्ध होकर युवक ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होता देख परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

समीपवर्ती जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी 25 वर्षीय गुलशन पुत्र उमाशंकर ने बुधवार की दोपहर मामूली कहासुनी के दौरान परिजनों की डांट से छुब्ध होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब परिजनों को मामले की जानकारी हुई। युवक की हालत गंभीर देख आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

विवाहिता गायब, चार दिनों बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

जौनपुर धारा, मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव निवासी मीनू पत्नी राम सागर तिवारी चार दिनों से घर से गायब हो गई। कोतवाली पुलिस को सूचना देने के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाई।

खजुरहट गांव निवासी परिवार की ही देवरानी डाली पत्नी रमाजीत तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दिया कि मेरी जेठानी मीनू पत्नी राम सागर 3 फरवरी को रात तीन बजे अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी आज तक पता नहीं चला। परिजनों ने विवाहिता की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। वहीं तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के पति रामसागर व जेठानी अनारा देवी पत्नी शंभू नाथ तिवारी को बुलाकर पूंछताछ व जांच पड़ताल में जुटी है।