Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

ईंट भट्टा पर लगा समर्सिबल हुआ चोरी

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित एक ईंट भट्टा से बीती रात अज्ञात चोरों ने समर्सिबल पम्प का मोटर, केबल व पाइप चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर बदलापुर कोतवाली में दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र के भिवरहा गांव निवासी रत्नाकर सिंह पुत्र बाशदेव सिंह बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में ईट भट्टा का संचालन करते हैं। पीड़ित सुबह अपने ईंट भट्टा पर पहुंचा तो देखा कि समर्सिबल पंप का मोटर, केबल व पाइप गायब मिला। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत बदलापुर कोतवाली में करने हुए कार्यवाही की मांग किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने पीड़ित की एफआईआर दर्ज नहीं किया था।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चालीसवें दिन दर्ज किया मारपीट का  केस

जौनपुर धारा, खेतासराय। चालीस दिन पहले जमीन रुधौली गांव में दबंगों द्वारा दो चचेरे भाइयों को मारने पीटने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार की रात्रि एक दर्जन नामजद पर मुकदमा दर्ज की। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

आरोप है कि बीते माह 12 नवंबर को जमीन रुधौली गांव में विजयदशमी थी। गांव के कृष्ण कुमार और चचेरा भाई आकाश कुमार मेला देखकर लौट रहे थे। गांव के ही मनबढ़ किस्म के शनि पुत्र राजेन्द्र, विजय सोनकर पुत्र राम किशुन और दर्जन भर अज्ञात युवक हुल्लड़ करते दोनों चचेरे भाइयों के पैर पर बाइक चढ़ा दिए। विरोध करने पर दोनों की पिटाई कर दी। बाद में दर्जन भर आरोपितों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपित भाग लिए। घायल युवकों के चाचा विजय बहादुर यादव एडवोकेट ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर विजय बहादुर यादव एडवोकेट ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गांव के शनि, विजय सोनकर, सुभाष, रवि, साहुल धीरज, रीमा, सोनू, सीमा, संदीप, दीपक और स्वीकार के विरुद्ध मारपीट, बलवा का मुकदमा दर्ज की।

कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद डाल्हनपुर का मामला

जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बृहस्पतिवार की दोपहर जौनपुर से शाहगंज मार्ग पर फरीदाबाद डाल्हनपुर में कार की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरहार हो गया। सूचना पर पहुचकर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा तथा कार कब्जे में लेकर पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के अनुसार शुभम साहू पुत्र राजेश साहू 20वर्ष वाजिदपुर निवासी और हसन आजमी पुत्र फैजान 20वर्ष फूलपुर थाना आजमगढ़ निवासी दो पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र है। दोनो पढ़ाई करके जौनपुर जा रहे थे कि रास्ते में फरीदाबाद डाल्हनपुर के पास जौनपुर से शाहगंज की तरफ जा रही कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक कार छोड़कर मौके पर फरार हो गया।

दीवार से दबकर मजदूर घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के हौज पोखरा गांव में बुधवार की देर शाम को दीवार में दब कर 27वर्षीय मजदूर गम्भीररूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हौज अभेरवा गांव निवासी सुजित चौहान पुत्र मल्लू चौहान हौज पोखरा स्थित एक कोल डिपो पर मजदूरी का काम करता है। कोल डिपो की दीवार के पीछे वह खड़ा था। अचानक ईंट की दीवाल भरभरा कर उसके ऊपर गिर गयी। दीवार में दबकर सुजीत चौहान गम्भीर रूप से घायल हो गया।

Share Now...