जौनपुर धारा,जौनपुर। गुरुवार अपराह्न क्षेत्र के खानपुर चौरवा मंदिर के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरने बाइक सवार एक युवक मौसी संग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस घायलों को शाहगंज ले गई। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सवायन गांव निवासी सुबाष चन्द्र का उन्नीस वर्षीय बेटा शशिकांत बाइक द्वारा पुरासंभलशाह गांव निवासिनी अपनी मौसी रीना 33पत्नी धीरेन्द्र को बैठाकर दीदारगंज से घर वापस आ रहा था। वह क्षेत्र के खानपुर चौरवा गांव से गुजर रहा था कि दुर्गा मंदिर के पास अनियंत्रित होकर खड्डे में गिर गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
खड्डे में गिरकर बाइक सवार युवक व मौसी घायल



