Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखड़ी रोडवेज बस में पीछे से कार मारी टक्कर, छ: घायल

खड़ी रोडवेज बस में पीछे से कार मारी टक्कर, छ: घायल

प्रयागराज से स्नान करके लौट रहे थे श्रद्धालु

जौनपुर धारा, सिकरारा। सोमवार 03 फरवरी को करीब सुबह 7:00बजे एक रोडवेज बस यात्रियों को लेकर प्रयागराज से लौट रही थी वहीं चाय नाश्ता के लिये सीहीपुर के पास मेन हाईवे पर एक पेट्रोल पंप पास के लिए रोका था, तभी एक कार का चालक ने खड़ी रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, कार बिल्कुल पीछे से बस में घुस गई।

उसमें बैठे सभी 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हो जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी श्रद्धालु प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे थे। कार में सवार अभी अजय, संगीता, संतुलन देवी, इंद्रावती, सुखराजजी, निवासी आजमगढ़ घायल हो गए। जिसमें इंद्रावती सुखराजी का इलाज जौनपुर सदर में चल रहा है, अन्य चार लोगों की हालत गम्भीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष बक्सा ने बताया कि उक्त रोडवेज के सभी यात्री चाय नाश्ता के लिए उतरे थे तभी प्रयागराज से लौट रही कार खड़ी रोडवेज में पीछे से टक्कर मार दी और उसमे बैठे चालक सहित 6लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। जिसमें चार की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, दो का इलाज सदर में किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।