जौनपुर धारा,जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के घाट गांव में मंगलवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे पिता के हाथ से चली गोली किशोर पुत्र को लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के ही घाट निवासी कर्मा देवी और गांव के ही कुछ लोगों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। दो दिन पहले दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। मंगलवार को कर्मा देवी की भैंस देर शाम तक खूंटे पर बंधी रह गई। यह देख पड़ोसी आशा देवी पत्नी देवीदीन भैंस को पानी पिलाने के लिए जा रही थीं। विपक्षियों को यह नागवार गुजरा। वे कर्मा देवी की मदद करने पर आशा से मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी जब देवीदीन को हुई तो वह घर में रखी दोनाली बंदूक लेकर दौड़ पड़े। पिता को गुस्से में जाते देख पीछे से उनका 13वर्षीय पुत्र ओम प्रसाद दौड़ा और बंदूक न ले जाने के लिए कहा। रोकते समय पिता के हाथ से बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली ओम के पेट में लग गई। घटना के बाद परिवार के लोग किशोर को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान ओम की मौत हो गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
क्रोध में पिता के हाथ से चली गोली ने ले ली पुत्र की जान

Previous article


