Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeदेशक्रिसमस पर और बढ़ेगी ठंड : मौसम विभाग की चेतावनी

क्रिसमस पर और बढ़ेगी ठंड : मौसम विभाग की चेतावनी

दिसंबर के आखिरी दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश भर के विभिन्न राज्यों में अचानक तेजी से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय घने कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार नए साल से पहले ही दिल्ली में अभी और ठंड बढ़ सकती है। दिल्लीवासियों को ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण की मार भी झेलनी पड़ रही है। तापमान में गिरावट के साथ ही दिल्ली की हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी भी गिर रही है। दिल्ली में शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, एयर क्वालिटी भी ‘खराब’ कैटिगरी में है। जबकि कुछ जगहों का AQI बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार-सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। इसके साथ ही शीतलहर का भी अलर्ट है। ऐसे में दिल्ली में कल यानी क्रिसमस से ठंड और बढ़ने की संभवाना है। आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब कैटेगरी में बरकरार है। राष्ट्रीय राजधानी को प्रदूषण से भी राहत नहीं मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार है, जो कि खराब श्रेणी में आता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिल्ली में कोहरा और धुंध अभी और परेशान कर सकता है।

Share Now...