Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअंतर्राष्ट्रीयकोविड के मरीजों में बढ़ी सीने में दर्द की शिकायत, अमेरिका की...

कोविड के मरीजों में बढ़ी सीने में दर्द की शिकायत, अमेरिका की स्टडी में दावा

कोविड-19 के मरीजों को संक्रमण के बाद 6 महीने से एक साल तक सीने में दर्द होने का खतरा बढ़ सकता है. ये जानकारी एक स्टडी में सामने आई है. इसमें कहा गया है कि कोविड के बाद हार्ट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं. अमेरिका में इंटरमाउंटेन हेल्थ के शोधकर्ताओं ने हार्ट संबंधी लक्षणों के करीब 150,000 मरीजों पर एक स्टडी की है. इसमें सामने आया है कि ऐसे मरीज जो COVID पॉजिटिव पाए गए थे, उनमें संक्रमण के बाद 6 महीने से एक साल तक सीने में दर्द की शिकायत की थी.

इंटरमाउंटेन हेल्थकेयर की कार्डियोवस्कुलर महामारी विज्ञानी और प्रमुख शोधकर्ता  Heidi T. May ने कहा कि हमें उन रोगियों में दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी कोई शिकायत नहीं मिली है, जो कोविड पॉजिटिव पाए गए थे. लेकिन ऐसे मरीजों में हमने सीने में दर्द की शिकायत देखी. मरीज लंबे समय तक इस समस्या से पीड़ित रहे हैं. यह भविष्य के हार्ट संबंधी बीमारियों को बढ़ावा देने का संकेत है.  यूएस में अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के 2023 वैज्ञानिक सम्मेलन में स्टडी की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी. टीम ने जिन COVID-19 के मरीजों पर शोध किया गया था, उनमें ऐसे कई मरीज थे, जिन्होंने 6 महीने और एक साल तक सीने में दर्द का अनुभव करने की शिकायत की थी. ऐसे रोगियों की दर काफी अधिक थी, लेकिन कार्डियोवस्कुलर की समस्या में इजाफा नहीं हुआ है.  शोधकर्ता Heidi T. May ने कहा कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. उन्होंने कहा कि परिणाम भले ही इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि ये एक नई परेशानी खड़ी कर सकता है, लेकिन ये भी संभव है कि आने वाले समय में हालात बदल जाएं. शोधकर्ता ने कहा कि हार्ट सिस्टम पर संक्रमण के स्थायी प्रभाव को लेकर किसी फैसले पर पहुंचना मुश्किल है. 

Share Now...