जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जनपद के निवासियों से अपील की गई है कि कोविड 19 के नये वैरियेन्ट पाये जाने के कारण आम जनमानस को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद में वर्तमान समय में कोविड का कोई भी केस सक्रिय नही है। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय है। कोविड रोगियों की चिन्हिकरण एवं ट्रेसिंग हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन लगभग 800 सेम्पलिंग की जा रही है। जनपद के सभी ब्लाक के समस्त सामु.स्वा. केन्द्रों एवं जिला अस्पताल, टीबी हास्पिटल, जिला कारागार में सेम्पलिंग प्रतिदिन किया जा रहा है। जनपद में 3 एल-2 कोविड चिकित्सालय की तैयारी पूर्ण है। जनपद के 4 तहसीलों में एल-1 प्लस कोविड चिकित्सालय को सक्रिय कर दिया गया है। जनपद में 475 बेड की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। जनपद के 14 स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है जो आवश्यकता अनुसार आक्सीजन की कमी को पूर्ण कर सकता है। उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद में 18 नवम्बर के बाद से कोई कोविड पाजिटीव केस नहीं मिला है। जनपद के निवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
कोविड का कोई केस सक्रिय नहीं, तैयारी पूरी

Previous article
Next article


