जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के रानीपुर चौराहे के समीप आयोजित मंडलीय समता सम्मेलन में सिराथू विधायक डॉ.पल्लवी पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ.पल्लवी पटेल ने यूजीसी लागू करने तथा ओबीसी समाज की जातिगत जनगणना जल्द कराने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होंगी। उन्होंने कहा कि जिस बहुजन समाज ने सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई, उसी समाज के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इन क्षेत्रों में पूरी तरह विफल है और केवल भाषणों तक सीमित है। डॉ.पटेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है और गुंडाराज व अराजकता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बेरोजगारी को चरम पर बताते हुए कहा कि युवाओं के सामने रोजगार का गंभीर संकट है। उन्होंने कहा कि यदि बहुजन समाज की मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आने वाले समय में यही समाज सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती लूट, हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई। कार्यक्रम में हरिश खान, अभय पटेल, राजेश पटेल, गगन यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन उमेश पटेल ने किया, जबकि अध्यक्षता अवधेश सरोज ने की। कार्यक्रम के संयोजक दीनानाथ सरोज रहे। इस अवसर पर अरविंद कुमार पटेल, राम चंद्र पटेल, हरी प्रसाद सरोज, दीपक, राम श्रृंगार पटेल, रविंद्र पटेल, हेमा पटेल, बसंती मौर्या, राम चंदर कन्नौजिया, योगीराज पटेल, वृजेंद्र पटेल, मुन्ना पटेल, अशोक पटेल, संदीप गिरी, डॉ. सुरेश पटेल, भावेश पटेल, अच्छे लाल यादव, रोहित पटेल, संकल्प पटेल, परमेश पटेल, राकेश पटेल, जंग बहादुर पटेल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
बिना अनुमति चल रहा था ऑपरेशन, वंदना पॉलीक्लिनिक सीज
केराकत। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बीच बुधवार को केराकत कस्बे स्थित वंदना पॉलीक्लिनिक पर बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश...
केंद्र व प्रदेश सरकार सभी मुद्दों पर विफल : डॉ.पल्लवी पटेल

Next article


