Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकृषि विभाग के कर्मियों को डीसीएस से मुक्त किया जाए : डॉ.प्रदीप...

कृषि विभाग के कर्मियों को डीसीएस से मुक्त किया जाए : डॉ.प्रदीप सिंह

जौनपुर। सोमवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर जनपद शाखा ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के बैनर तले कृषि तकनीकी सहायकों को डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे से मुक्त रखने हेतु दिया। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिला मंत्री सकल नारायण पटेल ने बताया कि यह कार्य मूलत: राजस्व विभाग का है जिसमें हम कृषि तकनीकी सहायको को जबरन शासन प्रशासन द्वारा बिना किसी सुविधा के  डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य थोपा जा रहा है। प्रदेश कोषाध्यक्ष अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 28 अगस्त को पूरे प्रदेश के कृषि  तकनीकी सहायक कृषि निदेशालय लखनऊ पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। समय 1:30बजे ज्ञापन लेने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन प्राप्त किए। इस अवसर पर राजेश कुमार, अमित कुमार यादव, डॉ.अनिल कुमार, अनुराग सिंह, राघवेंद्र पटेल, मनोज कुमार, अंकित सिंह, मुकेश कुमार कनौजिया, राजेश यादव, शुभचित यादव, उदयभान यादव, संतोष कुमार सहित सैंकड़ो की संख्या में सदस्य उपस्थित रहें।