जौनपुर। ‘यह जन्म तुझे अनमोल मिला, जो चाहे इससे कमा बाबा, कुछ दीन कमा, कुछ दुनिया कमा, कुछ हरि के हेत लगा बाबा। ‘यह सन्देश है जयगुरुदेव के धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष पंकज महाराज का, उन्होने इस समय जौनपुर जिलान्तर्गत न्याय पंचायत स्तर पर सघन सत्संग दौरे पर हैं। इसी क्रम में वह आज ग्राम बारी के चारागाह मैदान में आयोजित सत्संग में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा समस्त योनियों में मानव सर्वश्रेश्ठ है, क्योंकि इसमें प्रभु के पास जाने का रास्ता है जिसका भेद सन्त महात्मा जानते हैं। पैदा होने के पहले कहां थे? मृत्यु के बाद लोग कहां जा रहे हैं? जन्म-मरण का नियन्त्रण कौन कर रहा है? ये सभी मानव मात्र के प्रश्न हैं, जिनका उत्तर सन्तों महापुरुशों के सत्संग में मिलता है। उन्होंने बताया जयगुरुदेव नाम समय का सिद्ध व जागृत नाम है जिसको हमारे गुरु महाराज ने जगाया है। अगर इस नाम जहाज पर सृश्टि के सारे जीव बैठ जांय तो यह नाम सबको पार कर देगा। महाराज ने अपील करते हुये कहा भगवान के बनाये इस मनुश्य मंदिर में मांस के लोथड़े डालते हैं और शराब के कतरे डालते हैं इसकी सख्त सजा मिलेगी। सन्त की वाणी है तिल भर मच्छी खाई कै, कोटि गऊ दे दान। काशी करवट ले मरै तो भी नर्क निदान।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
कुछ दीन कमा, कुछ दुनिया कमा, कुछ हरि के हेत लगा बाबा : पंकज महाराज

Previous article

