Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरकुख्यात अपराधी संजीव जीवा के हत्यारे की हुई पहचान

कुख्यात अपराधी संजीव जीवा के हत्यारे की हुई पहचान

  • विजय यादव केराकत क्षेत्र के सुल्तानपुर का रहने वाला है

जौनपुर धारा, जौनपुर। लखनऊ कोर्ट परिसर में दिन दहाड़े कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की पुलिस अभिरक्षा में गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी की पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव केराकत क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी के रूप में हुई है। बुद्धवार की शाम क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, विजय यादव के घर सुल्तानपुर पहुंच जांच पड़ताल की। विजय यादव चार भाईयों में दूसरे नंबर का है। पिता श्यामा यादव घर पर रहकर किसानी का काम करते है। विजय मुंबई में रहता था। फरवरी माह में घर आया था। बड़ा भाई दिल्ली में हुंडई कंपनी में काम करता है।

Share Now...