Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरकिसान सम्मान निधि का कोई भी पात्र वंचित न रहने पाए -बीडीओ

किसान सम्मान निधि का कोई भी पात्र वंचित न रहने पाए -बीडीओ

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। मंगलवार को स्थानीय विकास खण्ड धर्मापुर में किसान सम्मान निधि संतृप्तिकरण कैम्प का खण्ड विकास अधिकारी धर्मापुर काशीनाथ सोनकर ने औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों हेतु रोस्टर के अनुसार किसान सम्मान निधि संतृप्तिकरण कैंप का आयोजन ग्राम पंचायत सरेमु, इमलो पांडेयपट्टी और खलसहा में लगाया गया। खण्ड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर ने ग्राम पंचायत सरेमू और इमलो पांडेयपट्टी में आयोजित शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर एडीओ एजी रामआजाद ने बताया कि ऐसे कृषक जिनको किसी तकनीकी कारणों से किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं मिल रही है उनके निस्तारण हेतु कैम्प का आयोजन किया गया है। ग्राम पंचायत सरेमू और पांडेयपट्टी में आए कुल बाइस शिकायतों में से दस शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किया गया शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक अभिलेख लेकर कार्यवाही की जा रही है। बीडीओ काशीनाथ सोनकर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी कृषक किसान सम्मान निधि की धनराशि से वंचित नहीं होना चाहिए उसके लिए जो भी जरूरी उपाय हो किए जाएं। निरीक्षण के समय एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, जेई एमआई प्रेमचंद चौहान, लेखपाल हरिकेश विश्वकर्मा, प्राविधिक सहायक मेराज खां, राजकुमार, पंचायत सहायक वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।