Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

39.89 लाख के परियोजना का हुआ लोकार्पण

जौनपुर। जौनपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब 39.89लाख रुपये की लागत से तैयार...
Homeअपना जौनपुरकिसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करें : डीएम

किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करें : डीएम

  • विकास भवन सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा किसानों की समस्या को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। विकास खण्ड करंजाकला की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के किसान महेंद्र प्रताप सिंह ने निराश्रित पशुओं की शिकायत की ज्िास पर खण्ड विकास अधिकारी करंजाकला आरडी यादव को निर्देश दिया कि तत्काल पशुओं को पकड़कर गोशाला में पहुंचाये। आदमपुर में जमीन विवाद की शिकायत की जिस पर एसडीएम को निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी केके सिंह को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं में तेजी लाई जाए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। अधि. अभियंता सिचाई को निर्देश दिया कि अवैध कुलावे बनाने वालों पर कार्यवाही करें और टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें जिससे कि सभी किसान बंधु अपने खेतों की सिंचाई कर सकें। धान क्रय के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि भुगतान में तेजी लाये। एलडीएल को निर्देशित किया कि कैम्प लगा कर केसीसी वितरित करें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह, अपर कृषि अधिकारी रमेश चन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...