Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरकिसानों की समस्यओं का गम्भीरता पूर्वक हो निस्तारण : जिलाधिकारी

किसानों की समस्यओं का गम्भीरता पूर्वक हो निस्तारण : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन पर कृषि विभाग, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी किसानों को दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसानों की समस्यओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।  उन्होंने कहा कि किसान दिवस आयोजन करने का उददेश्य है कि किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाए और उनसे जुडी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित की जाए। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को वाल और टेबल कैलेण्डर, बैग एवं प्राकृतिक खेती के विषय पर आधारित चार्ट वितरित किया गया। डिप्टी आरएमओ नृपंजय पाठक ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र 17मार्च से संचालित हो गए हैं। इस वर्ष गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में गत वर्ष से 150रुपए प्रति कुंतल की वृद्धि हुई है। प्रति कुंतल गेहूं की एमएसपी 2425रुपए है। गेहूं विक्रय के लिए किसान बंधु किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं। किसान बंधु द्वारा स्वयं अपने मोबाइल में किसान मित्र ऐप डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा अपने नजदीकी किसी भी धान क्रय केंद्र पर जाकर नि:शुल्क अपना पंजीकरण करा सकते हैं।किसान बंधुओं की सुविधा के लिए जिलाधिकारी द्वारा कुल 40मोबाइल क्रय केंद्र भी बनाए गए हैं। जिस गांव में एक ट्रक लोड गेहूं मिलने की संभावना हो, वहां मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से किसान के घर जाकर तौल कराई जाएगी। एक दिन पहले किसान बंधु कंट्रोल रूम के नम्बर 05452350857 पर गेहूं तौल के लिए फोन कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक डा.सुरेंद्र सोनकर ने किसानों को बताया कि अधिक से अधिक वर्मी कंपोस्ट बनाकर खेत में डाले जिससे मिट्टी की गुणवत्ता सुधरेगी और गुणवत्ता युक्त अन्न उगाया जा सकेगा।