जौनपुर धारा, जौनपुर। पंवारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत थाने के समीप मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे भूसा लदी एक पिकअप गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी बीच मुंगराबादशाहपुर की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर खड़ी पिकअप से जा टकरायी। इस दुर्घटना में अपूर्व मिश्रा पुत्र हरिशंकर मिश्रा निवासी रामपुर धवन थाना सरायख्वाजा, गौरव प्रताप सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी छम-छम घाट थाना बक्सा, उर्मिला मिश्रा पत्नी हरिशंकर मिश्रा तथा गौरव सिंह की पत्नी व उनके दो बच्चे चुटहिल हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर भेजवाया जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी। पुलिस कार व पिकअप को थाने लायी और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
कार पिकअप से टकरायी, 6 चुटहिल



