Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रिहाइश कच्चे घर में कोबरा सर्प का डेरा, दहशत में परिवार

सरायख्वाजा के मंगदपुर गांव का मामलासर्प मित्र ने डेढ़ दर्जन कोबरा के बच्चों का किया रेस्क्यूजौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगदपुर गांव में एक...
Homeउत्तर प्रदेशकार्यशाला में दी गई यातायात नियमों की जानकारी

कार्यशाला में दी गई यातायात नियमों की जानकारी

पुलिस कर्मियों को यातायात संकेतों के संचालन का प्रशिक्षण

जौनपुर धारा, गोरखपुर। शनिवार को सड़क सुरक्षा माह  के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ महेंद्र पाल सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में यातायात जागरूकता विषयक एक कार्यशाला का आयोजन क्षेत्राधिकारी यातायात श्री जयप्रकाश सिंह की उपस्थिति में किया गया, जिसमें निरीक्षक यातायात मनोज कुमार धर्मेंद्र कुमार सिंह, अजीत कुमार पांडे समस्त उप निरीक्षक यातायात , यातायत पुलिस में नियुक्त समस्त कर्मचारी गण के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा  संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के संबंध में ऑनलाइन प्रशिक्षण, ड्राइविंग रेगुलेशन 2017 एवं मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इसी क्रम में यातायात कर्मियों के कार्य व्यवहार टर्नआउट व आचरण में सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया एवं यातायात पुलिसकर्मियों को यातायात संकेतों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया तथा सभी को अनुपालन हेतु प्रेरित किया गया तथा यह भी निर्देशित किया गया कि अपने कार्यस्थल पर आम जनता को जागरूक करके यातायात नियमों का पालन कराएं।  इसी क्रम में कोहरे के समय सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने हेतु वाहन चालकों को जागरूक करने हेतु बताया गया, इसी कड़ी में यातायात निरीक्षक मनोज कुमार  व यातायात  निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा भी सड़क सुरक्षा के विषय में जानकारी दी गई । सड़क सुरक्षा माह के दौरान अन्य कार्यशाला भी आयोजित कर अन्य शाखाओं के कर्मियों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Share Now...