Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
Homeअपना जौनपुरकार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत के बल पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत के बल पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

  • प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर बैठक में भरा जोश

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर सीहीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक की। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का हरिहरपुर बदलापुर में जौनपुर में उनके प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। उसके उपरांत उनका काफिला जौनपुर के लिये निकला फिर कुल्हनामउ में उनका भव्य स्वागत हुआ उसके उपरांत जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुँचा जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि इस बार के निकाय चुनाव में पहली बार पार्टी प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में उम्मीदवार उतारेगी। मेयर व चेयरमैन की हर सीट पर कमल का फूल चुनाव चिह्न होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कई दशक की मेहनत के बाद पार्टी का यह स्वर्णिम काल आया है। पांच-छह पीढ़ियों ने पार्टी को यहां तक लाने में प्रयास किया है। पहले लोग कहते थे कि भाजपा तो कुछ लोगों की पार्टी है, फिर वह क्षेत्र की पार्टी बताने लगे। अब वे लोग कहते हैं कि यह मुस्लिम विरोध पार्टी है, लेकिन भाजपा सबकी पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मुख्यमंत्री योगी तक का मकसद केवल सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि परमाणु शक्ति की ताकत, कश्मीर से अनुच्छेद ३७० की समाप्ति व अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण दशकों से पार्टी के एजेंडे में शामिल था और मौका मिलते ही इसे पूरा किया है। अटल विहारी बाजपेयी ने परमाणु शक्ति की ताकत दी और मोदी ने धारा ३७० खत्म की। अब राम मंदिर का निर्माण भी चल रहा है। आगे भी पार्टी ने जो कहा है, उस संकल्प को पूरा किया जाएगा। समान आचार संहिता पर भी काम चल रहा है। बिजली, पानी व सड़क से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग बीजेपी को हराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पिछले चार चुनावों में जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत के बल पर चुनाव लड़ेगी। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे। चुनाव की दृष्टि से जिस आधार पर हमें सफलता मिलेगी उस पर हम आगे बढ़ेंगे। इसके पहले जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत करते हुये उन्होंने अंगवस्त्र देकर प्रदेश अध्यक्ष का एव स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, विधायक रमेश सिंह, जिला प्रभारी मछलीशहर केके सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, बाकेलाल सोनकर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सुशील उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, सूबेदार सिंह, विजय लक्ष्मी साहू, धनन्जय सिंह, पाणिनि सिंह, मण्डल अध्यक्षगण एवं मण्डल प्रभारी गण उपस्थित रहे।

Share Now...