Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरकार्तिक पूर्णिमा मेले में हजारों ने लगाई संगम में डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा मेले में हजारों ने लगाई संगम में डुबकी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के आदि गंगा गोमती तथा सई नदी के संगम स्थल राजेपुर रामेश्वरम धाम पर मंगलवार की तड़के सुबह से हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर भगवान रामेश्वरम का जलार्चन कर दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले में काफी भीड़ रही। लोग सुबह दर्शन पूजन तो दोपहर के बाद मेले का आनंद लेते रहे। मेले में जहां महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदने में दिलचस्पी लिया। वहीं बड़ों बुजुर्गों ने गृहस्थी के समान के अलावा मेले का मशहूर रेवड़ा तथा भेड़ के बाल का कम्बल खरीदा। बच्चों ने खिलौने खरीदे। मेले में लगे झूले चरखों का भी महिलाओं ने आंनद लिया। सुरक्षा की दृष्टि से जलालपुर पुलिस के साथ ही अन्य थानों से आयी पुलिस सक्रिय रही।

Share Now...