जौनपुर धारा, जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में बुधवार को एक्सिस बैंक और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिक्योरिटीज मार्केट के संयोजन से सेबी के अभियान के तहत वित्तीय साक्षरता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.शंभू राम ने किया। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन डॉ.चंद्रकेतु सिंह और निधि सिंह ने वित्तीय साक्षरता पर अनेक बातें बताई। उपस्थित छात्रों को बचत, निवेश, डीमैट खाता, म्युचुअल फंड, स्टॉक में निवेश आदि से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई। रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ.विष्णु मौर्य ने अपने अनुभव के आधार पर शेयर मार्केट के बारे में जानकारी दी, और बताया कि कैसे शेयर से लाभ उठाया जा सकता है। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में प्राचार्य प्रो.शंभूराम चौहान ने छात्रों को प्रेरित किया और कहा कि छात्र वित्तीय साक्षरता का ज्ञान प्राप्त करके अपने जीवन में समृद्धि प्राप्त करे। इस अवसर पर समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ.मनोज वत्स, रसायन शास्त्र के डॉ.अनिल मौर्य, पत्रव्ाâारिता के विभागाध्यक्ष डॉ.सुधाकर शुक्ला, स्वयम यादव उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
काज कॉलेज में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Previous article
Next article


