जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और प्रेम का सिद्धांत सम्पूर्ण विश्व में शांति की और सद्भावना स्थापित करने के लिए सर्वथा प्रासंगिक है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती पर राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। डा.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश की आजादी के आंदोलन का नेतृत्व करते हुए भारत माता को फिरंगियों की गुलामी से आजाद कराया, चंपारण आंदोलन, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा और भारत छोड़ो आंदोलन के द्वारा पूरे वासियों को बापू ने एकता के सूत्र में बांध दिया। आज पूरी दुनिया में अशांति फैलती जा रही है , शांति स्थापना के लिए महात्मा गांधी जी का सत्य प्रेम और अहिंसा का सिद्धांत पूरी दुनिया को अपनाना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने लालबहादुर शास्त्री जी के बारे में कहते हुए कहा कि वे शांति और शक्ति दोनों के पर्याय थे, उनके दिये गये उद्घोष जय जवान जय किसान का नारा भारत के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, राकेश मिश्रा अरुण शुक्ला गुरुजी, शिव मिश्रा, आशुतोष सिंह आशू, इरशाद खान, इकबाल हुसैन, फैयाज हाशमी,चांद हाशमी,डा.दिवाकर मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया।
― Advertisement ―
कांग्रेसियों ने मनाई गांधी शास्त्री जयंती



