Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरकलयुगी प्यार इस कदर चढ़ा परवान, दो लड़कियां हो गई दो जिस्म...

कलयुगी प्यार इस कदर चढ़ा परवान, दो लड़कियां हो गई दो जिस्म एक  जान

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली पुलिस उस समय बहुत असमंजस की स्थिति में आ गयी जब शुक्रवार की दोपहर थाने पर एक अजीबोगरीब मामला आया।

बताया जाता है कि नगर के मुहल्ले इराकियाना पेट्रोल पम्प निवासी किशोरी का जौनपुर शहर के अटाला मुहल्ला स्थित एक किशोरी पर ही दिल आ गया। बात लगभग तीन चार वर्ष पूर्व की है नगर निवासी उक्त किशोरी जौनपुर अपने रिश्तेदारी गयी हुई थी। जहां पर एक किशोरी से उसकी दोस्ती हो गयी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी, और वे दोनों एक दूसरे से फोन पर घण्टों बातचीत करने लगे। जिसकी भनक नगर निवासी उक्त किशोरी के परिजनों को हुई तो उस बंदिशें लगाने लगे। मगर लड़की दूसरे लड़की के प्यार में इस कदर डूबी थी कि उसे अपना जीवनसाथी बनाने और एक दूसरे के साथ रहने और जीने मरने की कसमें खाकर चोरी छुपे एक दूसरे से मिलने लगे। जब बंदिशें बढ़ी तो न मिलने की कशक में जौनपुर निवासी लड़की ने अपने हाथ की नसें काट ली। परिजनों ने किसी तरह मौके पर डाक्टर के पास ले जाकर उसकी जान बचाई। शुक्रवार को कई दिनों बाद जौनपुर से मिलने आई लड़की जब नगर निवासी लड़की से फोन करके दूसरी जगह बुलाया तो वह वहां पहुंचकर एक दूसरे से मिलकर अभी बातें ही कर रहे थे कि लड़की के परिजन पहुंच गए और दोनों लड़कियों को किसी तरह थाने ले आये। कुछ देर बाद जौनपुर वाली लड़की को पुलिस ने समझा बुझाकर भेज दिया। जबकि नगर निवासी लड़की के आक्रामक तेवर और उसी लड़की के साथ जाने की ज़िद पर रोक लिया। शाम तक लड़की की दो बड़ी बहनों के सामने पुलिस ने लड़की को समझा बुझाकर उनके सुपुर्द कर दिया। हालांकि प्रेम में पागल लड़की दूसरी लड़की से बात और मिलने की जिद पर अड़ी रही और बार-बार यही कह रही थी। हमने कोई गुनाह नही किया। हमें कोई मिलने और बात करने से रोक नही सकता है।

Share Now...