जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चार पशुतस्करों को एक कन्टेनर में क्रूरतापूर्वक बांध कर ले जाए जा रहे 29 भैंस, 45 पडवा व 20 पडिया बरामद करते हुए गिरफ्तार कर किया है। थाना जलालपुर पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन के दौरान सूचना के आधार पर हौज टोल प्लाजा के पास से एक कन्टेनर पकड़ा गया। पुलिस ने जब कन्टेनर की तलाशी ली तो उसमें 29 भैंस, 45 पडवा व 20 पडिया पाया। जिनको क्रूरतापूर्वक बांधा गया था। वाहन से पकडे गये चार व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो उनके नाम रुखसाद पुत्र नईम अख्तर निवासी भीखमपुर थाना मैनाठेर जिला मुरादाबाद दूसरा मो.मोईन पुत्र अब्दुल बहमअली निवासी बुड़िना थाना किताबी जनपद मुजफ्फर नगर, तीसरा हसीन पुत्र मोसीन निवासी ग्राम बुड़िना थाना किताबी जनपद मुजफ्फर नगर व चौथ नदीम पुत्र नसीब निवासी मुजफ्फर नगर थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फर नगर बताया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
कन्टेनर में क्रूरतापूर्वक गौवंश बांध कर ले जाए जा रहे चार गिरफ्तार



