Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पक्षियों की प्यास बुझाएगा ‘ग्रीन फोर्स बाँसवारी

50 विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी दानों की की गयी थी व्यवस्थालोगों नें नन्हें मुन्ने बच्चों की मेहनत को खूब प्रसंशा कीकेराकत।...
Homeअपना जौनपुरकड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा

कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा

जौनपुर। शनिवार से शुरू हो रही परीक्षा को शुचितापूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक पाली में 7,920 अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं।

परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लग गईं, जहाँ सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ‘थ्री-लेयरÓ (तीन स्तरीय) रखा है। मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच एक-एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की बारीकी से जांच की जा रही है। गहन तलाशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जनपद को सेक्टरों में बांटा गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, जमीनी स्तर पर निगरानी के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 19 केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, करीब 700 कक्ष निरीक्षकों की टीम कमरों के भीतर पल-पल की गतिविधि पर नजर रख रही है। पूरे केंद्र परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, जिसकी मॉनिटरिंग सीधे कंट्रोल रूम से की जा रही है। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि ड्यूटी के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की शिथिलता पाई गई, तो उनके विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए भी विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुँचने में कोई समस्या न हो। प्रशासन की इस मुस्तैदी और सख्त अनुशासन के बीच जौनपुर में परीक्षा का पारदर्शिता के साथ हुआ।

खाकी शर्मसार : परीक्षा केंद्र पर नशे में धुत्त मिला दरोगा

जौनपुर। जहाँ एक ओर जनपद के 19केंद्रों पर ‘थ्री-लेयरÓ सुरक्षा और सीसीटीवी से कड़ी निगरानी का दावा किया जा रहा है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक दरोगा की करतूत ने पुलिस महकमे को शर्मिंदा कर दिया। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी के दौरान दरोगा वर्दी में नशे में पूरी तरह धुत्त पाया गया। लड़खड़ाते कदमों और नशे की हालत में तैनात दरोगा को देख केंद्र पर हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के ‘जीरो टॉलरेंसÓ निर्देश के बावजूद इस बड़ी लापरवाही ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोषी दरोगा के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर डीआईजी ने किया निरीक्षण

जौनपुर। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी और नकल विहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वारों की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की तैयारियां और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल तथा अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों की प्रवेश के समय सघन जांच की जाए तथा परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बनाए रखी जाए। प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Share Now...