जौनपुर। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया का भ्रमण कर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पार्कों, सड़कों, नाली, पुलिया, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं पार्को के विकास आदि एवं वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों एवं औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई का औचक निरीक्षण किया गया। सीडा प्राधिकरण क्षेत्र में शासन द्वारा स्वीकृत अटल इण्डस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अन्तर्गत अवस्थापना कार्यों जैसे-सड़क, नाली, जलापूर्ति, पथ-प्रकाश, नाला निर्माण एवं पार्को का विकास आदि के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों को गुणवत्तापूर्वक एवं ससमय पूर्ण कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा सीडा के उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्यायों पर चर्चा की गयी व नियमानुसार समस्याओं का निस्तारण कराये जाने हेतु सीडा के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर कपिल मुनि, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर कुमार सौरभ, प्रबन्धक सुश्री सीमा सिंह, प्रबन्धक (सिविल)मो.शारिक हबीब, व सीडा के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज की मनमानी, डिपो छोड़ चौराहों पर लग रहा बसों का जमावड़ा, ट्रैफिक पुलिस मौन
जौनपुर। जनपद में रोडवेज बसों की मनमानी और बेतरतीब संचालन पर अंकुश लगाने में विभाग पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। आलम यह...
औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई कार्यों को डीएम ने किया निरीक्षण

Previous article
Next article


