जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर के सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक आलोक कुमार गुप्त व प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित के साथ ही दीप प्रज्जवलित कर किया। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन परीक्षा में विधालय के कक्षा 7 से लेकर कक्षा 11 तक के कुल 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें मैथ एवं साइंस ओलंपियाड परीक्षा में विद्यालय के 22 छात्र- छात्राओं को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। साइंस में श्याम, परिधि, अंश, विधि, पलक, राम, श्वेता व जुनैरा तथा मैथ में शिवम, उमंग, मो. हश्र, अनुज, रुद्रा, हर्षिता, शिवांश, प्रिंस व सुहाना केसरवानी आदि छात्र-छात्राओं ने जोन स्तर का गोल्ड मेडल मिलने पर विद्यालय के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्त ने प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्या से बढ़कर कोई धन और मित्र नहीं होता। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा, सुभाष मिश्रा, पल्लवी जायसवाल, आदित्य गुप्ता, सुमन पांडेय व सतीश सोनी आदि लोग भी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
ओलंपियाड परीक्षा में सफल छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित


