Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरऑपरेशन के दौरान मौत के मामले में मृतक के परिजनों से मिली...

ऑपरेशन के दौरान मौत के मामले में मृतक के परिजनों से मिली विधायक

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव निवासी सनोज सोनकर जिसका 31अगस्त को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कालीचाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों से मिलने मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर शुक्रवार को कबीरूद्दीनपुर गांव पहुंची। इस दौरान विधायक डॉ.रागिनी ने परिजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तथा अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कार्यवाही किए जाने का भी भरोसा दिलाया। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया की सुई लगाने से पैंतीस वर्षीय सनोज सोनकर की हालत बिगड़ गई थी तथा सनोज को बेहतर उपचार के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया था, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने सनोज को मृत घोषित कर दिया था। जिससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर पहुंचकर काफी देर तक हंगामा भी किया था। जिस पर सीओ सिटी देवेश सिंह के द्वारा अस्पताल संचालक के विरूद्ध कार्रवाई करने के आश्वासन पर गांव निवासी सनोज सोनकर जिसका 31अगस्त को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कालीचाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई थी के स्वजनों से मिलने मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर शुक्रवार को कबीरूद्दीनपुर पहुंची। इस दौरान उन्होंने स्वजनों की आर्थिक खराब स्थिति को देखते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तथा अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कार्यवाही किए जाने का भी भरोसा दिलाया।