जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पूर्वांचल का ऐतिहासिक भरत मिलाप मुंगराबादशाहपुर में 29 व 30 अक्टूबर को आयोजित होगा। जिसमें करीब लाख लोग मेला देखने आते हैं। इस ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले में कुल दस दलों द्वारा गगनचुंबी गेटों व नगर को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और एलईडी बोर्डो से सजाने संवारने का काम पिछले एक सप्ताह से जोरों से चल रहा है। वहीं बिजली विभाग भी मेले को लेकर जर्जर केबलों को बदलने का काम तेजी से कर रहा है। मेले में पहले दिन रविवार को दो दर्जन से अधिक कलात्मक चौकियां धार्मिक प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है और वहीं दूसरे दिन सोमवार को रोशनी प्रदर्शन सभी दलों द्वारा किया जाता है। नगर को दुल्हन की तरह सजाने संवारने और गगनचुंबी गेटों को एलईडी लाइट से भव्य बनाने का काम श्री रामदल, भरल दल, लवकुश दल, हनुमान दल, शंकर दल, गणेश दल, लक्ष्मण दल, राधाकृष्ण दल व महाकाल दल द्वारा तेजी से चल रहा है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
ऐतिहासिक भरत मिलाप 29 व 30 को

Previous article

