Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसपी ने किया केराकत थाने का औचक निरीक्षण, मची रही अफरा-तफरी

एसपी ने किया केराकत थाने का औचक निरीक्षण, मची रही अफरा-तफरी

जौनपुर धारा, केराकत। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने केराकत थाना का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय के त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर आदि की गहनता के साथ जांच-पड़ताल किया। एसपी ने अभिलेखों को समय से पूरा कर त्वरित कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश जारी किया। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय, आरओ वाटर की जांच करने के बाद महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से भी जानकारी हासिल किया। पुलिस अधीक्षक ने थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण का भी निर्देश जारी किया। समस्याओं के निस्तारण के साथ ही नियमित फीडबैक लेने का भी निर्देश जारी किया।