Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरएसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन

एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन

जौनपुर धारा, केराकत। एसडीएम नेहा मिश्रा ने सोमवार को केराकत और जलालपुर विकास क्षेत्रों के दर्जनों मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने के साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस संदर्भ में एसडीएम ने बताया कि यह कार्यक्रम डीएम द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। तहसील के सभी बूथों के सत्यापन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जलालपुर ब्लॉक के 12 व केराकत ब्लॉक के 10 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। जिस में जूनियर हाइस्कूल मखदूमपुर, प्राथमिक विद्यालय कनुवानी, संविलियन विद्यालय मथुरापुर, कृषक इण्टर कालेज थानागद्दी आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि समस्त नायब तहसीलदारों और राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें।