जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में १०८ एम्बुलेंस के ईएमटी ने एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित है। बता दें कि थाना क्षेत्र के प्रेमापुर गांव निवासी रवि कुमार की पत्नी सोनी देवी को शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। सोनी देवी के परिजनों ने १०८ एम्बुलेंस को कॉल कर के अस्पताल के जाने के लिए सूचना दिया। १०८ एम्बुलेन्स सोनी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मापुर के लिए निकली। एम्बुलेंस जैसे ही धर्मापुर बाजार के बहोरा के पूरा के पास पहुचा तभी सोनी को प्रसव पीड़ा तेज हो गया। इस दौरान ईएमटी सर्वेश कुमार निषाद व आशा पुष्पा तिवारी ने सोनी की डिलीवरी एम्बुलेंस में ही करवाया। डिलिवरी के बाद ईएमटी सर्वेश कुमार निषाद ने नवजात को पीएचसी ले जाकर उपचार कराने के बाद घर भेज दिया। जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ है।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...


