Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिना अनुमति चल रहा था ऑपरेशन, वंदना पॉलीक्लिनिक सीज

केराकत। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बीच बुधवार को केराकत कस्बे स्थित वंदना पॉलीक्लिनिक पर बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश...
Homeअपना जौनपुरएनएसएस शिविर का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

एनएसएस शिविर का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और सामाजिक प्रतिबद्धता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि करंजाकला ब्लॉक प्रमुख मम्मन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यदि युवा सेवा, स्वच्छता, साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरण को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं, तो गांवों के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने स्वयंसेवकों को मानवता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश देते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान एवं सुमित सिंह ने प्रभावशाली ढंग से किया। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन प्रो. अजय कुमार दूबे ने कौशल विकास को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच को सफलता की आधारशिला बताया। विशिष्ट अतिथि टी.डी. कॉलेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. हरिओम त्रिपाठी ने एनएसएस को सेवा भावना, सामाजिक समरसता और सामूहिक उत्तरदायित्व का सशक्त मंच बताया और स्वयंसेवकों को समाज से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने शिविर के माध्यम से सेवा और समर्पण के संकल्प को जीवन में उतारने पर बल दिया। इस अवसर पर अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य, संजीव चौरसिया, डॉ. जीवन यादव, आर.पी. सिंह, डॉ. ममता सिंह (कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. विवेक विक्रम सिंह, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. प्रज्वलित यादव, प्रवीण यादव सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं सैकड़ों स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।

Share Now...