Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरएक वृक्ष मां के नाम टीकाकरण कार्यक्रम मे वितरित किया वृक्ष

एक वृक्ष मां के नाम टीकाकरण कार्यक्रम मे वितरित किया वृक्ष

खुटहन। शनिवार को टीकाकरण कार्यक्रम में इमामपुर के ग्राम प्रधान संतलाल सोनी के आवास पर हर माह के दूसरे शनिवार को होने वाले टीकाकरण में  महिलाओं को वृक्ष वितरण किया गया, और सभी से एक वृक्ष मां के नाम अभियान में भागीदारी करने  का आह्वान किया गया। प्रधान संतलाल सोनी ने कहा कि धरती पर वृक्ष नहीं तो जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती पेड़ पौधे हमें प्राणवायु के अलावा फल-फूल इमारती लकड़ियां देते हैं। पर्यावरण संतुलन का मुख्य आधार व धरा के आभूषण वृक्ष होते हैं। इस मौके पर आंगनबाड़ी मुन्नी सोनी, आशा राधा सोनी, संगीता पाल, नीलम सोनी, एएनएम आशा सिंह आदि मौजूद रहीं।