जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में थाने के उप निरीक्षक शिव राज यादव ने गैर जमानती वांछित वारंटी चिरौंजी लाल पुत्र स्व. लल्लन निवासी पिलखनी को घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक शिव राज यादव, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह, प्रेम चंद आदि रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त वारंटी काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए उसे गिरफ्तार जेल भेजा गया है।
― Advertisement ―
खबर का असर: जेसीज चौराहे पर सुधरी यातायात व्यवस्था
जौनपुर के जेसीज चौराहे पर जाम की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद यातायात पुलिस ने निगरानी बढ़ाई। सड़क पर खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराने से राहगीरों को राहत मिली।
एक वारंटी को पुलिस ने भेजा जेल

Previous article

