Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनएक्स वाइफ की बात करते हुए रो पड़े शालीन

एक्स वाइफ की बात करते हुए रो पड़े शालीन

‘बिग बॉस-16’ का वीकेंड का वार हो और किसी को होस्ट सलमान खान से फटकार न मिले, ऐसा हो ही नहीं सकता है। इस बार अर्चना गौतम सलमान खान के निशाने पर थीं। अर्चना गौतम ने बिग बॉस को पक्षपाती बताया था, वहीं, सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट के लिए अपशब्द इस्तेमाल किए थे। इसको लेकर सलमान खान ने अच्छे से अर्चना गौतम के पर काटे। सलमान खान ने अर्चना गौतम को अपशब्द बोलने के लिए लताड़ लगाई और पूछा कि, क्या वह घर में भी ऐसे ही रहती हैं। ये जो शब्द आप इस्तेमाल करती हैं, क्या आप घर पर भी ऐसा ही करती हैं। अर्चना कहती हैं कि, उन्होंने पिछले एक हफ्ते से अपशब्द इस्तेमाल नहीं किए हैं। फिर सलमान ने इसी हफ्ते के उनके कुछ स्टेटमेंट के बारे में बताया। सलमान ने कहा, ‘सुंबुल के बारे में आपने कहा ‘शक्ल देखकर राजा रानी बनाओ भइया’ तो क्या आप रानी-राजा बनने के लायक हो? ये जो शक्ल है, इसे पूरी दुनिया जानती है, इसी शक्ल की वजह से उन्होंने इतना काम किया है, आपने दो प्रतिशत भी इतना काम नहीं किया है, जितना इन्होंने किया है, 2 प्रतिशत क्या 0.2 प्रतिशत भी काम नहीं किया और कब से करती आ रही हैं। शालीन भनोट संग लड़ाई में अर्चना गौतम ने उन्हें ‘कुत्ते जैसे मुंह’ वाला कह दिया था। इस पर भी सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई। सलमान ने कहा, ‘फिर शालीन के लिए आपने क्या कहा, भौंक रहा कुत्ते की तरह, मेरे तो कुत्ते भी तेरे जैसे नहीं हैं, मेरे तो कुत्ते भी रिस्पेक्ट करते हैं, कुत्ते जैसा मुंह है। आप वैसे खुद को समझती क्या हैं? आपने बिग बॉस के लिए भी बोला। बहुत हो गया बिग बॉस, आपका भी बहुत हो गया. आप बिजनेस चला रही हैं। इन सबके बीच बार-बार शालीन भनोट सलमान खान से कुछ कहने की कोशिश कर रहे थे। सलमान ने फिर अर्चना को बोलने का मौका दिया और उन्होंने कहा कि, शालीन ने भी उन्हें ‘गंदी औरत’ समेत कई चीजें बोली थीं। बीच में शालीन कूदते हैं और कुछ बोलने की परमीशन मांगते हैं। सलमान गुस्से में कहते हैं, ‘अभी नहीं शालीन, अभी नहीं।’ इस पर शालीन रो पड़ते हैं। वह कहते हैं, ‘उन्होंने मेरी एक्स वाइफ के बारे में कहा था। ’इसके बाद सलमान उनसे कहते हैं, ‘ये जो गुस्सा है ना, ये मैं अच्छे से समझ सकता हूँ। बता दें कि बीते दिनों अर्चना गौतम और शालीन भनोट की लड़ाई हो गई। इस दौरान अर्चना ने शालीन की एक्स वाइफ दलजीत कौर को लेकर कुछ कह दिया था। शालीन को ये बात टीना दत्ता से कहते हुए भी सुना गया था।

Share Now...