‘टाइगर 3’ का कुछ हिस्सा तुर्की में फिल्माया गया है, जिसकी बीते दिनों कई तस्वीरें सामने आई थीं. इनमें कुछ तस्वीरों में सलमान खान अपने फैंस के साथ भी नजर आए थे. लेकिन अब फिल्म के सेट से नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें बड़े बड़े टैंक और सलमान खान का लुक फैंस को हैरान कर रहा है. शाहरुख खान की पठान के बाद सलमान खान की टाइगर 3 की चर्चा जोरों पर हैं. जहां फिल्म की रिलीज और बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर फैंस आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं तो वहीं फिल्म की रिलीज से पहले धमाकेदार सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. वहीं वायरल तस्वीरों को देखकर फैंस फिल्म के सीन्स का अंदाजा लगाने लग गए हैं और टाइगर 3 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. ‘टाइगर 3’ का कुछ हिस्सा तुर्की में फिल्माया गया है, जिसकी बीते दिनों कई तस्वीरें सामने आई थीं. इनमें कुछ तस्वीरों में सलमान खान अपने फैंस के साथ भी नजर आए थे. वहीं अब नई तस्वीरों और वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह तब क्लिक की गई हैं जब सलमान खान एक्शन सीन शूट कर रहे हैं.अनदेखी तस्वीरों में सलमान खान भूरे रंग की शर्ट और काली पैंट में नजर आ रहे हैं. जबकि कुछ तस्वीरों में वह नांव में बैठे हुए दिख रहे हैं. इसके अलावा कुछ अन्य तस्वीरें भी देखने को मिली हैं, जिसमें सलमान खान तो नहीं लेकिन बड़े बड़े टैंक के साथ शूटिंग होती नजर आ रही है. वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया है कि यह टाइगर 3 की लीक तस्वीरें हैं, जिसे देखकर फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली है, जिसमें राघव जुयाल, शहनाज गिल, पलक तिवारी, वेंकटेश और सिद्धार्थ निगम भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं हाल ही में फिल्म के गाने रिलीज किए गए हैं, जो सुर्खियों में बने हुए हैं.
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
एक्शन से भरपूर होगी सलमान खान की ‘टाइगर 3’



