Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनएक्टर शाहरूख खान की फिल्म 'पठान' संकट में

एक्टर शाहरूख खान की फिल्म ‘पठान’ संकट में

  • अहमदाबाद के मॉल में वीएचपी-बजरंग दल ने की तोड़फोड़

एक्टर शाहरूख खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ लगातार विवादों में फंसी हुई है। बेशर्म गाने पर हुए बवाल के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई दृश्यों में भले ही बदलाव का निर्देश दिया है लेकिन इससे लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। बुधवार शाम को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद के मॉल में जमकर तोड़फोड़ की। दोनों संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म का अपमान करने वाली इस फिल्म को वे बिल्कुल भी रिलीज नहीं होने देंगे।

इस बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अहमदाबाद के अल्फा मॉल पहुंचते हैं और वहां पर लगे फिल्म के बड़े-बड़े कटआउट के साथ तोड़फोड़ शुरू कर देते हैं। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को देखकर मॉल कर्मचारी हैरान रह जाते हैं। वे उन्हें समझाकर रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन लोग उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं दिखते। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा इतने से ही नहीं थमता। वे शाहरूख खान की फोटो को अपने पैरों से कुचल देते हैं और जय श्रीराम के नारे लगाते हैं। कार्यकर्ता आरोप लगाते हैं कि एक खास एजेंडा के साथ फिल्में बनाकर सनातन धर्म को चोट पहुंचाई जा रही है। इसके पीछे विदेशों से आ रही भारी फंडिंग भी शामिल है। वे मॉल के कर्मचारियों को चेतावनी देते हैं कि अगर उन्हें पठान फिल्म के शो चलाए तो उन्हें फिर से लोगों का आक्रोश झेलना होगा। बता दें कि शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण के अभिनय वाली फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग से सारा विवाद शुरू हुआ। इस गाने में केसरिया रंग की बिकनी का इस्तेमाल किया गया, जिसे सनातन धर्म का अपमान माना गया है, साथ ही इसमें दीपिका पादुकोण के उत्तेजक दृश्यों की भी कड़ी आलोचना की जा रही है। यूपी की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी का कहना है कि इस तरह के भड़काऊ डांस से बच्चों पर गहरा असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश के डीजीपी को सलाह दी है ाfक वे इस फिल्म के गानों को सोशल मीडिया से हटवा दें।

Share Now...